Monday, October 19th, 2026

66 साल की उम्र में अमेरिका के महान बॉक्सर रहे मार्विन हेगलर का निधन

वॉशिंगटन 
मुक्केबाजी के इतिहास के महानतम मिडिलवेट मुक्केबाजों में शुमार मर्विन हेगलर का शनिवार को निधन हो गया। हेगलर 66 बरस के थे। हेगलर की पत्नी केन ने फेसबुक के जरिए इस दिग्गज मुक्केबाज के निधन की जानकारी दी। केन ने लिखा, 'मुझे माफ कीजिए, मुझे एक दुखद घोषणा करनी है। दुर्भाग्य से आज मेरे पति मार्वलस मर्विस का यहां न्यू हैंपशर में उनके घर पर निधन हो गया। हमारा परिवार आग्रह करता है कि इस मुश्किल के समय में आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।'

 

#Marvin Hegler

Source : Agency

पाठको की राय